हरियाणा: रेनू भाटिया बनीं महिला आयोग की नई चेयरपर्सन

Haryana Women Commission: हरियाणा सरकार ने रेनू भाटिया (Renu Bhatia) को हरियाणा राज्य महिला आयोग (Haryana Women’s Commission) की नई चेयरपर्सन (Chairperson) नियुक्त किया है। दरअसल रेनू भाटिया दमदार महिला और भाजपा (BJP) की  प्रखर वक्ता है। वो काफी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और वह फरीदाबाद नगर निगम की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे 22 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं।राजनीति में आने से पहले रेनू दिल्ली दूरदर्शन में न्यूज एंकर थीं। उन्होंने जब पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी के तौर पर लघु फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाया था। सोमवार को जारी आदेशों में भाटिया की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। इससे पहले महिला आयोग के चेयरपर्सन का कार्यभार आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज देख रही थीं। अब प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

 

 

renu bhatia new chairperson state women commission haryana panchkula chandigarh