अलवर मूकबधिर बच्ची कथित रेप केस : CBI जांच की मिली मंजूरी, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

Rajasthan News-राजस्थान सरकार ने अलवर विमंदित बालिका (Alwar Case) के प्रकरण की जांच सीबीआई (CBI Investigation)को सौंपे जाने का निर्णय लिया है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी, यह निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।बैठक में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अभय कुमार, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा आरपी मेहरड़ा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एस सेंगथिर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी और जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

दरअसल अलवर ज़िले में 11 जनवरी की देर शाम तिजारा पुलिया पर लहूलुहान हालत में मिलीथी।  मूक बधिर नाबालिग़ लड़की के साथ बलात्कार होने का शक़ जताया जा रहा था। बता दें कि पांच दिन बाद भी राजस्थान पुलिस कथित गैंगरेप के आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। वहीं अलवर में मूकबधिर नाबालिग के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के मामले में अब वहां की एसपी तेजस्विनी गौतम का यू-टर्न लिया है। रविवार को गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य एसपी से मिले तो एसपी ने कहा कि रेप की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। वहीं, दो दिन पहले एसपी ने कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर देखा जाए तो नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की आशंका नहीं लगती है।