राजस्थान: घरों में दुध बेचकर करते हैं ये गुजारा, अब निर्विरोध जिला पार्षद बने

(jagdish jatav ward 20 parshad alwar) राजस्थान में श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली के मोती डूंगरी आवास पर दूध देने वाले तूलेड़ा निवासी जगदीश जाटव वार्ड 20 से निर्विरोध जिला पार्षद बन गए हैं। अलवर में कुल 49 वार्ड हैं। इनमें चुनाव से पहले ही कांग्रेस से जगदीश जाटव जीत हासिल कर ली है। ऐसे में कांग्रेस जिला प्रमुख चुनाव को लेकर एक कदम आगे जा चुकी है। हालांकि अब चुनाव परिणाम के बाद ही पता लगेगा कि पलड़ा किसका भारी रहता है। इससे पहले भाजपा तीन वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतार पाई। जहां उसने दूसरे प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।

जानकारी के मुताबिक जगदीश जाटव  वे तूलेड़ा ग्राम से पंच रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी से शुरू से जुड़े हुए हैं। उनकी पत्नी जिला महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर हैं। लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में वे खुद ही समय देते हैं। इस बार पार्टी ने उन पर विश्वास जताया। वे निर्विरोध पार्षद बन गए। भाजपा प्रत्याशी ने कैसे नामांकन वापस लिया है। जगदीश को  जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के प्रयास रहे हैं। उनकी रणनीति ने काम किया है। जगदीश जाटव ने मीडिया को कहा कि आगे भी पार्टी के नेताओं के अनुसार ही काम करूंगा।