राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: BJP युवा नेता मानवर्द्धन सिंह कुड़की पर एक बार फिर प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा

फोकस भारत। (Rajasthan Assembly By Election  ) राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By election) की फिर रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा ने अपनी रणनीति को इम्पलीमेंट करना शुरु कर दिया है।    भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने अपने युवा मोर्चा की यूथ टीम को भी राजस्थान में हो रहे विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव का जिम्मा सौंपा है। बीेजपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रभारी,सह प्रभारी के साथ ही वल्लभनगर और धरियावद में भी उपचुनाव के लिए क्षेत्रवार प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

 

  • धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी-सहप्रभारी

धरियावद में प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल अहारी को प्रभारी और बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनियां और प्रदेश वर्किंग कमेटी सदस्य कुलदीप शर्मा को सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत को वल्लभनगर में प्रभारी और उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उपचुनाव प्रभारी रहे मानवर्द्धन सिंह कुड़की (Manvardhan Singh Kurki)को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुड़की पाली जिले की जैतारण विधानसभा मे आते है जिनकी  प्रदेश में युवा जनप्रतिनिधि के तौर पर एक विशेष पहचान बन चुकी है। जनसेवा के कार्यों और संगठन में सक्रिय होने की वजह से प्रदेश नेतृत्व ने  विधानसभा उपचुनाव में जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है।

  • विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा को उपचुनाव प्रभारी और प्रदेश वर्किंग कमेटी सदस्य दिनेश निनामा और उदयपुर शहर से पूर्व जिला मंत्री सतीश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

 

  • पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव को अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीकानेर शहर भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और पंचायत समिति सांगानेर के सदस्य व भाजयुमो जयपुर दक्षिण के पूर्व जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

 

  • अलवर और धौलपुर में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

भाजयुमो प्रदेश मंत्री विनोद सिंह को अलवर का प्रभारी लगाया गया है। जबकि सीकर से पूर्व जिला वर्किंग कमेटी सदस्य वरूण शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजयुमो प्रदेश वर्किंग कमेटी सदस्य नेहा अवस्थी को धौलपुर का प्रभारी बनाया गया है। जबकि जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 107 से अंकित वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

r