राजस्थान: कैबिनेट मंत्री ने अपने गांव में लगाया जनता दरबार, गहलोत सरकार के दूसरे मंत्रियों की पहुंच गांवों से दूर क्यों ?

फोकस भारत। राजस्थान के  कैबिनेट मंत्री(Rajasthan Minority Minister) और पोकरण विधायक शाले मोहम्मद(Shale Mohammad) 7 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव भागू पहुंचे।  गांव में  सुबह से जनता का जुटना शुरू हो गया। जिला जैसलमेर(Jaisalmer ) मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मंत्री के गांव में जनता का दरबार लगता है जहां मंत्री उनकी समस्याओं को सुनते हैं और अधिकारियों को फोन पर ही समस्या को दूर करने के लिए आदेश देते हैं। दरअसल शाले मोहम्मद दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं।  राजनीतिक विश्लेषक ये सवाल उठाते है कि आखिर अशोक गहलोत सरकार के बाकी मंत्री ऐसी नजीर क्यों नहीं पेश करते है। सवाल ये भी है कि बंद एसी के कमरों से बाहर निकल कर कितने जनप्रतिनिधी ग्रामीणो के बीच जा रहे है । उनकी समस्या सुन रहे है और उनकों दूर करने का प्रयास कर रहे है। लिहाज ये भागू गांव की  तस्वीर महज सामान्य तस्वीर नहीं बल्कि एक संदेश है दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए।

 

 

 

r