US के दिग्गज डॉक्टर फाउची ने बताया कि वो मोदी सरकार में होते तो कोविड रोकथाम के लिए क्या कदम उठाते

फोकस भारत।  भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, हालात बदतर हो गए है।  इस दरमियान वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस पर काम कर रहे डॉक्टर एंथोनी फाउची(anthony fauci on covid 19-india )ने भारत की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है। दरएसल  डॉक्टर फाउची अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ हैं, वो सात अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने देश में वायरस को फैलने से रोकने के लिए कुछ हफ्तों के शटडाउन(crisis suggests lockdown vaccination field hospitals) की सलाह दी है। इस दौरान उन्होंने देश में वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी बात की, डॉक्टर फाउची अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन  के प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार हैं।

डॉक्टर फाउची की भारत को जरुरी राय

  • अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस  को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने भारत में बने हालात को लेकर बात की है
  • लोगों को तत्काल वैक्सीन देना जरूरी है, इससे हालात तुरंत ठीक नहीं होंगे, लेकिन ये जरूरी है
  •  इस दौरान उन्होंने चीन का उदाहरण दिया, साथ ही अमेरिका का अनुभव साझा करते हुए भारत में सेना की मदद लेने की सलाह दी है
  • ऑक्सीजन, दवाई, सप्लाई के लिए एक इमरजेंसी ग्रुप या कमिशन की जरूरत है, जो इसे लेकर प्लान बनाए, इसके लिए WHO देशों से भी मदद ली जा सकती है।
  • लोगों की देखभाल के लिए इमरजेंसी अस्पताल बना जाएं
  • सरकार के अलग-अलग ग्रुप्स को साथ लाएं, फील्ड अस्पताल बनाए जाएं, जैसे युद्ध के समय बनाए जाते थे
  • कुछ हफ्तों के लिए लॉकडाउन लगाया जाए, ताकि संक्रमण की साइकिल को रोका जा सके