देश में पहली बार इतने बड़ी संख्या में अखबारों के टाइटल कैंसिल, जानिए पूरा मामला

फोकस भारत। मोदी सरकार ने पिछले एक साल की जांच के बाद ढाई लाख से अधिक अखबारों का टाईटल cancel कर दिया है। आठ सौ से ज्यादा अखबारों को डीएवीपी की सूची से बाहर कर दिया गया है। पुरानी गड़बड़ियों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद रिकवरी और कानूनी कार्रवाई सम्भव है।

बिहार 4796, उत्तराखंड 1860, गुजरात 11970, हरियाणा 5613, हिमाचल प्रदेश 1055, छत्तीसगढ़ 2249, झारखंड 478, कर्नाटक 23931, केरल 15754, गोआ 655, मध्य प्रदेश 21371, मणिपुर 790, मेघालय 173, मिजोरम 872, नागालैंड 49, उड़ीसा 7649, पंजाब 7457, चंडीगढ़ 1560, राजस्थान 12591, सिक्किम 108, तमिलनाडु 16001, त्रिपुरा 230, पश्चिम बंगाल 16579, अरुणाचल प्रदेश 52, असम 1854, लक्षद्वीप 6, दिल्ली 3170 और पुडुचेरी 523 टाइटिल निरस्त हुए हैं।