पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 88 वां जन्मदिन आज: जिन्हें राजनीति में लाने का श्रेय किसे जाता है?

फोकस भारत। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 89वाँ जन्मदिन है, मनमोहन सिंह को जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद सबसे ज़्यादा समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने का गौरव हासिल हुआ। डॉ. मनमोहन सिंह की एक पहचान बेहतरीन अर्थशास्त्री के रुप में होती है। राजनीतिक पंड़ित कहते है कि डॉ. मनमोहन सिंह को राजनीति में लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को जाता है।

एक दिग्गज शख्सियत

देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले वे  1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्तमंत्री थे, उन्होंने वित्तमंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों के लिए एक नई परिभाषा रची थी, डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक 10 साल 4 दिन प्रधानमंत्री रहे थे, कम शब्दों में अपनी बात कहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आर्थिक मामलों के दिग्गज माने जाते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था, उन्होंने  1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की और उससे आगे की पढ़ाई ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की, 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने डी.फिल किया, उसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाया। डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, 1991 से 1996 तक देश के वित्तमंत्री रहे और उन्होंने आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक स्तर पर नीति बनाई, 1987 में उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।