धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी धोनी का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

MS Dhoni Retirement: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा (MS Dhoni Retirement) कह दिया है। धोनी के संन्यास लेने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तूफ़ान आ गया। हर कोई क्रिकेटप्रेमी धोनी के लिए भावुक पोस्ट शेयर कर रहा था। तमाम बड़े क्रिकेटरों से लेकर कई बड़े राजनेताओं ने भी धोनी के लिए सन्देश शेयर किए।

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी की कहानी ‘रन आउट’ से शुरू ‘रन आउट’ पर खत्म

साक्षी धोनी ने भी महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक पोस्ट किया है। साक्षी ने लिखा “आपने जो भी हासिल किया उसपर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं । उस पर गर्व है मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा।”

ये भी पढ़ें: अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

वहीं दूसरी तरफ कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी धोनी के क्रिकेट से संन्यास पर दुःख जताया और अच्छे भविष्य की कामना की। इस लिस्ट में पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल थे। अख्तर ने भी धोनी के संन्यास की खबर मिलने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने धौनी को शानदार कप्तान, बेहतरीन फिनिशर और कमाल का इंसान बताया। उनका कहना था कि भारत को बुलंदियों पर ले जाने वाले धौनी जैसे हैं उनको वैसे ही रहना चाहिए।