कोरोना से जंग, इंदौर में वायरस से थाना प्रभारी की मौत

कोरोना से जंग, इंदौर में वायरस से थाना प्रभारी की मौत

फोकस भारत। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच कोरोना पॉजिटिव पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है। 45 वर्षीय थाना प्रभारी की शनिवार रात 2 बजे अंतिम सांस ली। इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी थाने के प्रभारी थे। वे पिछले 19 दिन से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। टीआई चंद्रवंशी की पहली कोरोना रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में दो रिपोर्ट निगेटिव आईं। अस्पताल प्रबंधन के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी का कहना है कि चंद्रवंशी की मौत पल्मोनरी एम्बोलिज्म की वजह से हुई। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी।

टीआई को कोरोना के अलावा निमोनिया का संक्रमण ज्यादा हो गया था। हालत गंभीर होने पर वे 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे। 2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक है। शनिवार को पंजाब के लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव एसीपी अनिल कोहली की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *