फोकस भारत। 25 फरवरी 2018 को राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामलीला मैदान में एक इतिहास रचा जायेगा ,जिसकी तैयारियां जोर शोर से हो रही है ,राजस्थान के युवा शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार ,सुरक्षा और स्वाभिमान के मुद्दों पर एक महारैली करके हुंकार भरने जा रहे है । राज्य केे हर कोनेे जाटव एक मेहनती ,प्रतिबद्ध और विचारधारा से लबरेज शानदार युवा है ,विगत कई वर्षों से मैं उनके काम से परिचित हूँ और मेरा उनके साथ एक सगे भाई जैसा रिश्ता है । मेरा स्पष्ट मानना है कि इन वर्षों में एक जिम्मेदार और परिपक्व बाबा साहब के मिशनरी के रूप में धर्मेंद्र कुमार जाटव ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है ।
धर्मेंद्र कुमार सुशिक्षित युवा है ,उन्होंने आई आई टी रुड़की से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और हिंदुस्तान जिंक में जॉब किया ,उन्होंने पिंक सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का काम भी किया ,लेकिन मिशन के लिए हिंदुस्तान जिंक का अपना शानदार कैरियर त्याग दिया और हाथ मे नीला झंडा उठा लिया । जॉब छोड़ कर उन्होंने बामसेफ के बोरकर धड़े का राज्य में नेतृत्व भी किया ,बाद में उनकी सक्रियता बहुजन समाज पार्टी के साथ रही और वे लगभग 4 साल तक बतौर प्रदेश महासचिव ( मुख्य ज़ोनल कॉर्डिनेटर) काम करते रहे ।
सहारनपुर में दलितों पर हुई हिंसा का प्रतिरोध करनेवाले भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण के विरुद्ध बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने स्टैंड लिया तो धर्मेंद्र कुमार ने चन्द्रशेखर रावण का खुलकर पक्ष लिया और पार्टी से निष्क्रिय हो गये,उसके बाद उन्होंने चन्द्रशेखर से सहारनपुर जैल जाकर कई मुलाकातें की और दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रावण की रिहाई की मांग को लेकर हुए धरने प्रदर्शनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,इस तरह धर्मेंद्र कुमार जाटव की छवि अन्याय के खिलाफ बोलने वाले संघर्षकर्ता की बन गई ।
धर्मेंद्र कुमार का परिवार वैसे तो जयपुर ही का निवासी है ,मगर मूलतः महुआ ,जिला दौसा के निवासी है ,उनके नाना भूपसिंह हिण्डोन सिटी नगरपालिका के चेयरमैन रहे है ,उनकी मा और पिताजी भी संघर्ष करने वाले अभिभावक है।वर्ष 2009 से ही सोशल मीडिया पर अत्यंत सक्रिय धर्मेंद्र कुमार जाटव विभिन्न मुद्दों पर बहुत ही सार्थक एवम सारगर्भित टिप्पणी करते है,उनकी तार्किकता और वैचारिक प्रतिबद्धता काबिले तारीफ़ है .
कुलमिलाकर धर्मेंद्र कुमार जाटव संभावनाओं से भरे हुए दलित युवा नेता है ,जिनमें बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का जोश और जज्बा साफ नजर आता है ,ऐसे मिशनरी साथी ने राजस्थान की सरजमीं पर युवा हुंकार महारैली का आयोजन का ज़िम्मा उठाया है,तो हम सब साथियों का फर्ज बनता है कि हम उनकी मदद करें और ज्यादा से ज्यादा तादाद में 25 फरवरी 2018 को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान जयपुर पँहुच कर इस महारैली को सफल बनायें ।
साथियों ,धर्मेंद्र कुमार जैसे युवा बाबा साहब के मिशन हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे हैं ,हमको उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ना होगा । मेरा धर्मेंद्र कुमार जाटव के संयोजन में हो रही युवा हुंकार महारैली को सम्पूर्ण समर्थन है ,आप भी इसे अपना समर्थन दीजिये और अधिकाधिक संख्या में जयपुर पँहुचिये ।
आइये ,25 फरवरी को जयपुर में मिलते है ।
– भंवर मेघवंशी
( सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतन्त्र पत्रकार )