फोकस भारत। भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे।वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे। उनके निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है। इसी के मुताबिक राष्ट्रीय शोक भी मनाया जाएगा।
Leave a Reply