वसुंधर सरकार ने जिग्नेश मेवानी की ‘युवा हुंकार महारैली’ की अनुमति रद्द , होगा आंदोलन

Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत। वसुंधरा सरकार ने 23 फरवरी 2018 की देर शाम तानाशाहीपूर्ण रवैय्या अपनाते हुये दलित नेता जिग्नेश मेवानी की 25 फरवरी ,रविवार को जयपुर के रामलीला मैदान में होने वाली होने जा रही ‘युवा हुंकार महारैली’ के आयोजन की परमिशन अचानक रद्द कर दी है ।यह अाशर्चय की बात है कि प्रोग्राम से सिर्फ 2 दिन पहले महारैली की लिखित स्वीकृति को रद्द कर दिया गया है , पुलिस ने रद्द करने की वजह रैली की परमिशन और प्रचार हेतु इस्तेमाल की जा रही सामग्री में मेल नहीं होना तथा अत्यधिक भीड़ ( लगभग 50 हज़ार )का संभावित आगमन बता रही है

युवा हुंकार महारैली के संयोजक धर्मेंद्र कुमार जाटव ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिल कर परमिशन रदद् करने पर कड़ी आपत्ति जताई तथा इसको एकतरफा निर्णय बताते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कार्यवाही करार दिया है ,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाशिये के तबके के नागरिक अधिकार खत्म करने पर तुली हुई है ,जिसे कभी सहन नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस पर्चे का सहारा लिया ,ऐसा कोई पर्चा आयोजकों ने छपवाया ही नही है और ना ही किसी फोरम से उनका कोई लेना देना है ,यह बात पुलिस को बता दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा इस आड़ में परमिशन रदद् कर देना कि आयोजक वक्ताओं के बारे में नहीं जानते ,भीड़ का आकलन सही नहीं है और कौन क्या बोलेगा ,यह नहीं जानते आदि इत्यादि बचकाना बातों का सहारा पुलिस द्वारा लेकर कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर देना दलित आदिवासी वर्ग के युवाओं के साथ सरासर अन्याय है । जाटव ने घोषणा की कि राज्य सरकार की इस फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा ।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं दलित चिन्तक भंवर मेघवंशी ने पुलिस तथा राजस्थान सरकार के इस दमनकारी निर्णय की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुये कहा है कि सरकार नागरिकों के शांतिपूर्ण सभा करने के संवैधानिक अधिकार को नहीं छीन सकती है ,यह सरासर हिटलरशाही है ,इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है .मेघवंशी ने कहा कि राज्य की वसुंधराराजे सरकार दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक युवाओं की एकजुटता से डर गई है ,वह भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण और गुजरात के बडगाम के विधायक जिग्नेश मेवानी के नाम तक से भयभीत है ।भाजपा उभरते हुये दलित नेतृत्व से बेहद भयभीत है ,इसलिए वो उनके कार्यक्रम रोक रही है और रावण को जेल में डाल रखा है ।