लालकिले से PM मोदी के भाषण की खास बातें

Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत। भारत आज अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले से तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आजादी के पावन पर्व पर देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। आज देश पूरा देश आजादी के पर्व के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी मना रहा है। मेरे सामने बाल कन्हैया भी बैठे हैं। सुदर्शन चक्र धारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत के हम सभी धनी हैं। देश की आजादी के लिए जिन-जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है, यातनाएं झेली हैं, बलिदान दिया है त्याग और तपस्या की परिकाष्ठा की है ऐसे सभी महानुभावों और माता-बहनों को लाल किले की प्राचीर से, 125 करोड़ भारतीयों की तरफ से शत-शत नमन।

प्रधानमंत्री के भाषण की खास बातें
-देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
-पीएम ने गोरखपुर में अस्पताल में हुई बच्चों की मौतों पर दुख जताया
-सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने हमारा लोहा माना
-कालेधन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी
-जीएसटी से देश को नई ताकत मिली है
-कश्मीर की समस्या हर कश्मीरी को गले लगाकर सुलझेगी
-न गाली से न गोली से, परिवर्तन होगा गले लगाने से
-पहले नारा था भारत छोड़ो, आज नारा है भारत जोड़ो
-जातिवाद का जहर भारत का कभी भला नहीं कर सकता
-हमें न्यू इंडिया का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है
-2019 तक हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने की योजना
-नोटबंदी के बाद 3 लाख करोड़ बैंकों में आए
-भीम ऐप दुनिया के लिए अजूबा बना हुआ है
-तीन तलाक आंदोलन को सलाम