Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले- कांग्रेस सत्ता के लिए वो सब कुछ करती है जो जनता और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

rajasthan assembly election 2023, – भाजपा(BJP)  प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि सत्ता के लिए वो सब करो जो देश की जनता अैर लोकतंत्र के लिए सही नहीं हो, भाजपा हमेशा से शांति, समृद्धि और विकास का नारा लेकर चलती है, लेकिन कांग्रेस के उलट काम करती है, इसके साथ ही सीपी जोशी ने कहा कि पिछले 5 साल में गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार किया, दरअसल भाजपा के प्रदेश मीडिया कार्यालय पर रविवार को विधि प्रकोष्ठ की निर्देशिका के विमोचन किया गया, इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, जोशी ने गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते कहा कि इस सरकार में तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो गई है, परकोटे के मंदिरों पर कब्जे हो गए और वहां मदरसे बनाए दिए गए. यही नहीं आज राजस्थान में कोई प्रभु राम के जयकारे लगा दे तो उस पर एफआईआर हो जाती है. इन्होंने तुष्टीकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए राजस्थान की मर्यादा को तार तार करने की गांरटी दी है

दरअसल सीपी जोशी ने कहा कि आचार संहिता की सबको पालन करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खुले रूप से चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया, कांग्रेस नेता लवाजमे के साथ चल रहे हैं, हमारी लीगल सेल आचार संहिता का पालन करवाएगी.

 

rajasthan assembly election 2023 bjp state president cp joshi