Elections 2023: विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची, मध्य प्रदेश के 39, छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान

Elections 2023:  भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में इस साल ही चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही पहली सूची की घोषणा कर भाजपा ने अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया था।

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

 

elections 2023 bjp announcement 39 candidates  madhya pradesh  21 candidates chhattisgarh