अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

MS Dhoni Retirement। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक बहुत ही बुरी खबर है। टीम इंडिया के सबसे धुरंधर खिलाड़ी टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे।

आपको बता दें एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को 6 साल पहले ही संन्यास ले लिया था। शनिवार को उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं। उनके इस फैसले से उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।