Haryana AssemblyElection Results : हरियाणा में नारी शक्ति ने रचा इतिहास, इस बार 13 महिला विधायक

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर इस बार 13 महिला विधायक बनी है।मंगलवार को घोषित राज्य चुनाव परिणामों के अनुसार, 2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान, 8 महिला उम्मीदवार विधायक चुनी गई थीं, भाजपा की पांच महिला उम्मीदवार और कांग्रेस की सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की

भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट जीती, जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा क्षेत्र जीता, भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी तोशाम सीट जीती, जबकि पार्टी उम्मीदवार आरती सिंह राव, जो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं, उन्होंने ने अटेली सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट जीती, कांग्रेस उम्मीदवारों में  विनेश फोगट ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र जीता, जबकि पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट बरकरार रखी, नांगल चौधरी से कांग्रेस की मंजू चौधरी जीतीं, कलानौर से शकुंतला खटक,  साढौरा से रेनू बाला, नारायणगढ से शैली चौधरी और मुलाना से पूजा चौधरी नें जीत दर्ज की।

 

haryana vidhansabha chunav result 2024 13 women mla elected assembly poll