मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, राजस्थान में 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर

Bharat Jodo Yatra- राजस्थान (Rajasthan) में अलवर (Alwar) के मालाखेड़ा में सोमवार को  इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सभा में ऐलान किया- हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। दरअसल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई हैं। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।