राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी(Sonia Gandhi)ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (droupadi murmu)से मुलाकात(Rashtrapati Bhavan)की, कांग्रेस की तरफ से इस मुलाकात को शिष्टाचार और औपचारिक मुलाकात बताया गया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ये मुलाकात हुई है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी, वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं, वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है