पश्चिम बंगाल(west bengal )की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(mamata banerjee) ने देवी काली विवाद(maa kali) पर कोलकाता में कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि हम हमेशा किसी भी नकारात्मक मुद्दे पर विवाद पैदा करने पर ज़ोर देते हैं, हर दिन कई विवाद खड़े होते हैं, लेकिन मीडिया उन चीज़ों पर नहीं बोलता, ममता बनर्जी ने कहा- हम काम करते समय ग़लतियाँ करते हैं, लेकिन उन्हें ठीक किया जा सकता है, कुछ लोग अच्छे कामों को नहीं देखते और एकाएक चिल्लाने लगते हैं, नकारात्मकता हमारे ब्रेन सेल्स को प्रभावित करती है
इसलिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा(mahua moitra controversial statement) ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में देवी काली पर विवादित टिप्पणी की थी, टीएमसी ने महुआ के बयान से किनारा कर लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था