मंत्री महेश जोशी के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर आई दिल्ली पुलिस, रेप का आरोपी बेटा नहीं मिला तो नोटिस चिपकाया

Search Operation Conducted Mahesh Joshi House in  Son Rohit Joshi  Rape Case – राजस्थान के मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के बेटे रोहित  (Rohit Joshi)को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप (Rape Case)का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। जानकारी के मुताबिक यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली। दरअसल मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम महेश जोशी के सरकारी आवास को सर्च करेगी। लिहाजा 8 मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।