Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों (Organizational appointments) का इंतजार कर रहे नेताओं को अभी इंतजार जारी रखना होगा। पार्टी में फिलहाल संगठनात्मक नियुक्तियों के कयासों पर विराम लग गया है। संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं होंगी।
दरअसल पार्टी में अभी ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर विराम लग गया है, पिछले कई दिनों से जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की दूसरी सूची का इंतजार हो रहा था, अब संजय निरुपम का बयान सामने आने के बाद नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कई नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है।
संजय निरुपम के बयान से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब पार्टी में पद नियुक्तियों के जरिए नहीं बल्कि चुनाव के जरिए भरे जाएंगे, कांग्रेस संगठन के तहत प्रदेश में 42 जिले हैं, पिछले दिनों इनमें से 13 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां की हो पाई थी, अभी भी संगठन में 29 जिलों पर में नियुक्तियां बाकी है।
rajasthan congress organizational appointments to be not happen before elections