Karnataka MLC Election Results 2021: कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka Legislative Council Election) की 25 सीटों पर हुए चुनाव में मंगलवार को भाजपा को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई, इस जीत के साथ ही 75 सदस्यीय विधान परिषद में अब बीजेपी के पास 38 सदस्य हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है, विधान परिषद के चुनाव में सबसे बड़ा झटका एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) को लगा है।
25 सीटों में से जेडीएस ने सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है। दरअसल कर्नाटक विधान परिषद में सामान्य बहुमत हासिल करने में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को महज एक सीट से चूक गई। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने राज्य के 20 स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों से 25 में से 11 सीट पर जीत हासिल की। इसके लिए 10 दिसंबर को द्विवार्षिक चुनाव हुए थे और आज मतगणना हुई।