PM मोदी बोले- केंद्र सरकार ने नहीं सुनी मेरी बात तो लोगों ने मुझे ही बना दिया प्रधानमंत्री

Bank Deposit Insurance Programme: राजधानी दिल्ली (Delhi) के विज्ञान भवन में बैंक जमा बीमा कार्यक्रम (Bank Deposit Insurance Programme) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘डिपॉजिटर्स फर्स्ट : गारंटी टाइम बाउंड डिपॉजिट इंश्योरेंस पेमेंट अप टू 5 लाख रुपए’ प्रोग्राम को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने बताया कि ऐसे डिपॉजिटर्स जिनका पैसा बैंकों में फंस गया था उन्हें कुल 1300 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। कार्यक्रम में PM मोदी डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) एक्ट के तहत बैंक में जमा पर मिलने वाली 5 लाख रुपए की गारंटी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री और RBI गवर्नर भी मौजूद रहे।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जब वह गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे, उस वक्‍त जब कभी भी बैंक में तूफान खड़ा हो जाता था तो लोग हमारा ही गला पकड़ते थे, निर्णय चाहे भारत सरकार को करना होता था या फिर बैंक को करना होता, लेकिन गला मुख्‍यमंत्री का ही पकड़ा जाता था। उन्होंने कहा, ‘हर कोई यही कहता था कि हमारे पैसे का कुछ करो, उस समय मुझे काफी परेशानी होती थी,उनका दर्द भी स्‍वाभाविक था। उस समय मैंने कई बार केंद्र सरकार से कहा था कि एक लाख की राशि को हमें पांच लाख तक बढ़ाना चाहिए, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा परिवारों को हम संतुष्‍ट कर सकें, लेकिन कभी मेरी बात नहीं मानी गई, उन्‍होंने नहीं किया, उन्‍होंने नहीं किया तो लोगों ने किया और मुझे यहां भेज दिया और मैंने कर भी दिया’

 

 

pm narendra modi said when indian government did not heard me people made me pm bank deposit insurance programme