Putin India Visit राष्ट्रपति पुतिन(Russian President Vladimir Putin) के दौरे से पहले भारत और रूस के बीच हुआ रक्षा समझौता। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली पहुँचे और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ”भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। हमें उम्मीद है कि रूस इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत के लिए एक ख़ास भागीदार बना रहेगा”