अजय माकन की क्लास: कांग्रेस के एक-एक विधायक से पूछे जा रहे ये 5 सवाल 

फोकस भारत।  राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken )ने बुधवार को विधायकों से वन-टू-वन बात की। पहले दिन 12 जिलाें के निर्दलीय समेत 66 कांग्रेस विधायकाें से माकन ने 5  सवाल पूछे। इसमें विधायकों ने ही मंत्रियों की जमकर शिकायत की। कांग्रेस के एक-एक विधायक को विधानसभा में बुलाया जा रहा है और उनसे 5 सवाल पूछे जा रहे हैं।

1. क्या वो राजस्थान सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं?
2. क्या प्रभारी मंत्रियों और मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट हैं?
3. क्या आपके विधानसभा क्षेत्र में आपके सभी काम हो रहे हैं?
4. अपने इलाके में जिलाध्यक्ष या ब्लॉक अध्यक्ष किसे बनाना चाहते हैं?
5. राजस्थान में 2023 में सरकार कैसे रिपीट होगी?