धोनी के लिए पीएम मोदी का भावुक खत, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया होगा। लेकिन उनके फैन्स उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे। भारतीय क्रिकेट को धोनी एक नए आयाम पर लेकर गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की है। इसकी जानकारी खुद धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैन्स को दी।

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टि्वटर पर इसके लिए धन्यवाद कहा है। धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी, आपकी तरफ से मिली शुभकामनाओं के लिए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक फेयरवेल मैच का आयोजन करने के लिए तैयार है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड आगामी आईपीएल के दौरान इस मामले में धोनी से बात करेगा और फिर उसी के अनुसार आगे का कार्यक्रम तय करेगा।

 

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, बीसीसीआई देगी ये सरप्राइज

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: ये कंपनी होगी आईपीएल की नई टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ में जीती रेस