आज से फिर लगेंगे माता ‘वैष्णो देवी’ के जयकारे

Vaishno Devi Yatra| कोरोना महामारी ने भारत में जमकर कहर बरपा रखा है। देश के तमाम बड़े-बड़े मंदिर को खोलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है। कोरोना संकट के चलते बंद हुआ वैष्णो देवी का दरबार (Vaishno Devi Yatra) भी पिछले चार महीनें से बंद था। मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। आज से वैष्णो देवी का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया है।

यात्रा के दौरान इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान:

आपको बात दें जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार 16 अगस्त से मां वैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की अनुमति दी थी। कोरोना के कारण प्रशासन ने पहले सप्ताह 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति दी है, जिनमें 1,900 भारतीय और 100 विदेशी यात्री हो सकते हैं। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक, यात्रा में शामिल होने के लिए कई नियमों का पालन करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान भक्तों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

इसके अलावा 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को दरबार के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी। लोगों को मोबाल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।