जन्मदिन पर केजरीवाल को गिफ्ट में क्यों चाहिए ‘ऑक्सीमीटर’ ?

  • अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन 16 अगस्त को 
  • जन्मदिन नहीं बनाने का किया एलान 
  • केक नहीं खिलाएंगे, लेकिन गिफ्ट जरूर चाहिए 

फोकस भारत।16 अगस्त खास तारीख है। इस दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन होता है। हर साल सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाने के लिए बडी तादाद में उनके समर्थक आते हैं, गिफ्ट लाते हैं, अरविंद के आवास पर केक काटा जाता है और वे बड़े खुश होकर सबके साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार केजरीवाल ने कहा है कि वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, लेकिन जो लोग उनका बर्थडे मनाते हैं उनसे मुझे गिफ्ट जरूर चाहिए।

केजरीवाल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा 

पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना 60 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। हजार के लगभग मौत हो रही हैं। एक समय था जब दिल्ली में भी कोरोना बहुत ज्यादा था। लेकिन हमने इसे काबू करने के लिए कई अहम फैसले लिए। जिसके चलते अब राज्य में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन अब कोरोना ने शहर से गांवों की तरफ अपना रुख कर लिया है।

 

गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि –

गांवों में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। इसी कारण हमने गांवों में होम आइसोलेशन शुरू करने की तैयारी की है।

उन्होंने कहा कि-

इसे तीन भागों में लागू किया जाएगा। सबसे पहले हर गांव में दिल्ली सरकार ऑक्सीमीटर का इंतजाम करेगी। दूसरे चरण में वहां सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी मरीज की स्थिति खराब होने पर उसे तुरंत शहर भेज दिया जाएगा।

जन्मदिन को लेकर ये कहा केजरीवाल ने

कल मेरा जन्मदिन है। लेकिन इस बार मैं आपना बर्थडे नहीं मना रहा हूं। इस बार मैं केक नहीं खिला रहा हूं, पर मुझे गिफ्ट चाहिए। बर्थडे के दिन जो लोग मेरे घर आते हैं वो कृपया इस बार नहीं आएं। इस बार मैं केक नहीं खिला रहा हूं, पर मुझे गिफ्ट चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे गिफ्ट देना चाहते हैं वो जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर दान कर सकते हैं। साथ ही किसी भी गांव या एरिया की जिम्मेदारी ले सकते हैं। ये ही मेरा सबसे अच्छा गिफ्ट होगा।

गांव गांव आक्सीमीटर पहुंचाएंगे

सीएम ने कहा कि ये पूरी तरह से प्राइवेट है। इसमें कोई सरकारी हस्‍तक्षेप नहीं होगा। हम गांव-गांव में एक ऑक्सीमीटर केंद्र बनाएंगे जिससे लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो वो तुरंत केंद्र पर संपर्क कर सकता है। जिसके बाद मरीज को तत्काल पास के अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीमीटर डोनेट करें।

बहरहाल, राजनीति में अरविंद केजरीवाल नई बयार की तरह आए थे और राजनीति में अभिनव प्रयोग के लिए वे जाने जाते हैं। कोरोना को लेकर उनकी होम कोरेंटाइन और प्लाज्मा थैरैपी को पहले नकारा गया उसमें सियासी  दोष निकाले गए और फिर पूरे देश में उसका अनुकरण किया गया। अब जन्मदिन न मनाकर लोगों से गिफ्ट के तौर पर भी लोगों की सेवा के लिए ऑक्सीमीटर मांगना उनकी संवेदना और उजली राजनीति की ओर इशारा करता है।

रिपोर्ट – आशीष मिश्रा