इरफान खान ने अपने नाम में क्यों जोड़ा था एक्स्ट्रा R और उनका असली नाम क्या था?

फोकस भारत। एक्टर इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। महज 54 साल की उम्र में इरफान खान दुनिया को अलविदा कह दिया, इरफान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल किए थे। इरफान ने वर्ल्ड सिनेमा में जबरदस्त योगदान दिया था दरअसल कम ही लोगों को मालूम है कि इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान (Sahabzade Irfan Ali Khan) था। वे रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। इरफान को अपना इतना लंबा नाम पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया। उन्होंने साहबजादे को हटा दिया और इरफान की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा R जोड़ दिया। जिसके बाद उनके नाम की स्पेलिंग Irrfan हो गई। इरफान को अपने नाम में एक्स्ट्रा R का साउंड काफी पसंद था। इसलिए नाम में R जोड़ने के पीछे न्यूमेरोलॉजी से कनेक्शन नहीं था।

Leave a Reply