‘मां’ के निधन के 4 दिन बाद ही ‘इरफान’ का दुनिया को अलविदा

'मां' के निधन के 4 दिन बाद ही 'इरफान' का दुनिया को अलविदा

फोकस भारत। जयपुर के थिएटर से बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें Colon infection हुआ था।

95 वर्षीय मां की अंतिम आरजू
इरफान की मां सईदा बेगम का रमजान के पहले दिन यानी शनिवार को इंतकाल हुआ है। लॉकडाउन के चलते इरफान अपनी मां के इंतकाल के बावजूद मुंबई से जयपुर नहीं आ सके लेकिन मां अंतिम सांस तक अपने लाडले की सलामती की दुआएं मांगती रही। इरफान के भाई सलमान ने बताया कि 95 साल की मां की अंतिम इच्छा थी कि इरफान भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटें। बता दें कि इरफान ने शनिवार को मुंबई में रहते हुए वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे।

फिल्म अंग्रेजी मीडियम के जरिए कमबैक
2018 में पहली बार इरफान को ब्रेन कैंसर का पता चलता था। इसके बाद करीब एक साल उन्होंने विदेश में इसका इलाज लिया और पिछले साल ही वापस भारत लौटे। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन इससे उबर कर उन्होंने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ जरिए कमबैक किया। हालांकि उनकी यह फिल्म कोरोना वायरस के चलते कमर्श‍ियली सक्सेसफुल नहीं सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *