चौंकाने वाला नाम, ये युवा ब्राह्मण चेहरा होगा नया राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष ?

फोकस भारत। राजस्थान भाजपा की राजनीति में नई शतरंज की बिसात बिछाई जा रही है। दरअसल मदनलाल सैनी के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है  कि पार्टी आलाकमान जल्द ही इस पद पर किसी की नियुक्ति कर देगा  विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक   भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष  संघ पृष्ठïभूमि का ही होगा। सूत्रो की माने तो आरएसएस की पंसद और युवा भाजपा चेहरा चित्तौड़गढ़ के सांसद  चन्द्रप्रकाश जोशी को राजस्थान भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष  बनाया जा सकता है।

 

सीपी जोशी क्यों बने पहली पसंद ?

सीपी जोशी युवा नेता हैं और राजस्थान के चित्तौरगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं ।  दो बार सांसद और युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में युवा नेता के रूप में उनकी पहचान है। संघ पृष्ठïभूमि से भी है। साथ ही जातिगत समीकरण में युवा ब्राह्मण चेहरा है। सीपी जोशी की पहचान जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर होती है। ऐसे में सीपी जोशी को मोदी और शाह के साथ आरएसएस की भी पहली पसंद बताया जा रहा है । सूत्रों की माने तो जल्द ही उनके नाम पर मोहर लग जाएगी
इनके नाम भी चर्चा में
प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड में  विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया , अरुण चतुर्वेदी जो पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम भी चर्चा में बने हुए है। इसके अलावा मदन दिलावर और वासुदेव देवनानी का भी नाम आगे हैं। ये दोनों ही संघ निष्ठï माने जाते हैं। वहीं इस पद पर किसी महिला को बैठाया जा सकता है। इसमें  सांसद जसकौर मीणा और विधायक किरण माहेश्वरी का नाम आगे है।

Leave a Reply