UPSC Exam Calender 2020 जारी, जाने कब-किसके लिए करे तैयारी

फोकस भारत। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षाओं का 2020 का कैलेंडर जारी हो गया है। UPSC CSE प्रीलिम्स 2020 अगले साल 31 मई को होगी। साल 2020 में तमाम सरकारी पदों पर कुल 25 परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसमें से UPSC सिविल सेवा 31 मई को आयोजित होगी। 2020 की शुरुआत 5 जनवरी को इंजीनियरिंग सेवाओं के Preliminary Exam के साथ होगी।

 

UPSC Exam 2020-

सिविल सेवा प्रीलिम्स 2019 की परीक्षा दो जून को हुई थी। इसी के साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यूपीएससी की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी नवीनतम कैलेंडर के अनुसार UPSC CSE प्रीलिम्स 2020 का आयोजन 31 मई, 2020 को होगा।

IFS Exam 2020 

भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा उसी दिन यानी 31 मई 2020 को आयोजित होगी। IFS, IAS परीक्षा के लिए आवेदन 12 फरवरी से शुरू होंगे और दोनों के लिए आवेदन 3 मार्च 2020 तक समाप्त हो जाएंगे।

2020 की परीक्षा इंजीनियरिंग सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा के साथ शुरू होगी। ये 5 जनवरी, 2020 को आयोजित होने वाली है। इसकी अधिसूचना 25 सितंबर 2019 को जारी होगी। दूसरी परीक्षा कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रीलिम्स) और तीसरी यूपीएससी आरटी परीक्षा 19 जनवरी को होगी।

 

Defence सेवाओं के लिए 

UPSC कैलेंडर 2020 के अनुसार UPSC CDS परीक्षा नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी होगी। भारतीय रक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के लिए आवेदन 2 फरवरी, 2020 को आयोजित किए जाएंगे।

मार्च में, UPSC CISF में सहायक कमांडेंट (AC) के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा  CISF AC की अधिसूचना 14 दिसंबर, 2019 को जारी की जाएगी और परीक्षा 1 मार्च, 2020 को होगी।

Leave a Reply