भारतीय वायुसेना का विमान लापता,13 लोग थे सवार, पहले भी हो चुका है ऐसा

भारतीय वायुसेना का विमान लापता,13 लोग थे सवार, पहले भी हो चुका है ऐसा

फोकस भारत। भारतीय वायुसेना के एन-32 परिवहन विमान का असम के जोरहाट से सोमवार को उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद जमीन पर मौजूद एजेंसियों से संपर्क टूट गया।  सूत्रों के मुताबिक इस विमान में 13 लोग सवार थे।उन्होंने बताया कि विमान ने दोपहर करीब 12:25 मिनट पर उड़ान भरी और 35 मिनट बाद करीब एक बजे उसका ग्राउंड स्टाफ से सभी प्रकार का संपर्क टूट गया।

भारतीय सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि विमान में चालक दल के आठ सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे और सभी वायुसेना से जुड़े थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “एयर मार्शल भदौरिया ने मुझे लापता विमान को ढूंढने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। मैं विमान में सवार लोगों की सलामती की दुआ करता हूँ।”

 

क्या है एएन 32 विमान

एएन 32 यानी एंतोनोव 32 विमान सैन्य साजो-सामान ले जाने वाला परिवहन विमान है। भारतीय वायुसेना इसे 1984 से इस्तेमाल कर रही है। इसे यूक्रेन की एंतोनोव स्टेट कॉर्पोरेशन ने डिजाइन किया है। एएन 32 को विश्वावासपात्र विमान माना जाता है और भारतीय वायुसेना अपने कई अहम अभियानों में इसका इस्तेमाल कर चुकी है।

 

पहले भी हुआ था ऐसा 

दरअसल साल 2016 में भी भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया था। इस विमान ने तब चेन्नई से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए ये लापता हो गया था। इसके बाद, इस विमान की खोज के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। भारतीय वायुसेना के इतिहास के सबसे बड़े तलाशी अभियान में नाकामी हाथ लगी थी और ये विमान कभी नहीं मिल सका। इस विमान में 29 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *