राजस्थान: जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार में बनेंगे 2 उपमुख्यमंत्री

वसुंधरा कैबिनेट ने किन्नरों के लिए लिया अहम फैसला
Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत।राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सूत्रों ने दिए संकेत,विस्तार में बनेंगे 2 उप मुख्यमंत्री,ब्राह्मण व राजपूत समाज से हो सकते दोनों नाम, जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल,सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली से मिल चुकी हरी झंडी।

भाजपा कार्यालय में थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंत्रिपरिषद की बैठक लेने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इस बैठक को मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। वसुंधरा बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे भी ले सकती हैं। माना जा रहा है कि 18 मार्च को मंत्रिपरिषद में कई नये चेहरे शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री आज ही दिल्ली से लौटी हैं।