फोकस भारत। 5 साल के उदित माहेश्वरी बाकी हमउम्र बच्चों से काफी अलग है। उदित का ननिहाल जयपुर में है। उदित दिल्ली मे रहते है। उदित 3 साल की उम्र से ही हनुमान चालीसा सुनाते है, इसके अलावा 50 से ज्यादा देशो की केपटील के नाम चुटकियों में बता देते है। ये वंडर बॉय सूर्य नमस्कार भी करते है। उदित को स्पोर्ट्स में भी रुचि है। उदित कम उम्र में ही शतरंज की बाजी बड़ो को उलझा देते है। उदित हर दिन नया सीखने और कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार है। उदित की मां पिंकी माहेश्वरी बताती है कि उदित को गॉड डिफ्ट ही है। हमारे घर में टीवी नही है। उदित टीवी नही देखता है। वो अपनी क्रिएटीविटी पर ध्यान देता है। उदित सुबह भगवान को थैंक्स बोलता है कि आपने जो मुझे इतना दिया है उसके लिए थैंक्यू गोड। उसके बाद माता-पिता को प्रणाम करके स्कूल जाता है। पिंकी कहती है कि जीवन मं संतूष्टि होन जरुरी है, ये बात हम बड़े भी सीख सकते है, वरना भगवान से हमेशा शिकायत करते रहते है। उदित को जंक फूड से ज्यादा घर का बना खाना पसंद है। इसके लिए बच्चे की परवरिश भी मायने रखती है। वरना आजकल लोग कहते है कि बच्चे कैसे हो गए । बच्चे नही बदले, बडे लोग बदल गए है। उदित की परवरिश में उसके नाना -नानी का बड़ा योगदान है। उदित इसके अलावा अपने दादाजी से कहानिया सुनता है।
उदित का यूट्यूब चैनल
उदित माहेश्वरी के नाम से यूटयूब चैनल है, जहां पर इस 5 साल के बच्चे की क्रिएटीवीटी देखने को मिलेगी। ऐसे वीडियो जो आपको आशर्चय में डाल देंगे।