फोकस भारत। करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पर बेटे तैमूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान तैमूर काफी अच्छे मूड में दिखे। लेकिन अमृता के घर से निकलते वक्त तैमूर का मूड बिगड़ा हुआ दिखा। तैमूर रोते हुए स्पॉट किए गए। अमृता अरोड़ा के घर के बाहर कार में बैठे तैमूर मम्मी की गोद में रोते हुए नजर आए। अपने लाडले बेटे को यूं रोता देख करीना उन्हें मनाने की हर कोशिश करती नजर आईं।