फोकस भारत/जयपुर। स्टेट क्राइम रिकोर्ड ओफ ब्यूरों के प्रयासों से राजस्थान पुलिस की वेबसाइट को ‘सिल्वर स्टार’ अवॉर्ड मिला है। देश के अच्छे पुलिस स्टेशन व पुलिस वेबसाइट निर्धारण के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस के वेबपोर्टल पर पुलिस से संबन्धित सभी तरह की इन्फोर्मेशन ऑनलाईन उपलब्ध करवाई गई। राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एण्ड सूचना प्रोद्योगिकी संस्था ने वर्ष 2017 के लिए अच्छे पुलिस वेबसाईटों के निर्धारण में विभिन्न मापदण्डों व शर्तों के आधार पर निर्धारण कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है। संस्थान की रिर्पोट के मुताबिक राजस्थान पुलिस वेबसाईट को Content व Professionalism & Effectiveness आयाम के तहत ‘सिल्वर स्टार’ का दर्जा मिला है।
IPS पंकज चौधरी का प्रयास लाया रंग
पोर्टल के नोडल अधिकारी आईपीएस पंकज चौधरी ने बताया की राजस्थान पुलिस वेबपोर्टल को इससे और बेहतर बनाने के प्रयास निरन्तर जारी है। नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा (आईपीएस) व एससीआरबी के अन्य अधिकारियों का सहयोग व दिशा-निर्देश लगातार मिल रहा रहा है जिससे राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर आमजन के लिए अनकों जानकारीयां सार्वजनिक रूप से देखने के लिए अपडेटिंग का कार्य किया जा रहा है। दरअसल राजस्थान पुलिस वेबसाइट ने 25 पैरामिटर निर्धारित में से 19.78 व 47 पैरामीटर में से 40.24 अंक प्राप्त कर ‘सिल्वर स्टार’ का दर्जा कायम करते हुए अपने खाते में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक व राजस्थान पुलिस वेबपपोर्टल के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस वेबपोर्टल को ‘सिल्वर स्टार’ का दर्जा हासिल करने के लिए पूर्व डायरेक्टर एससीआरबी कपिल गर्ग (आईपीएस) व वर्तमान डायरेक्टर एससीआरबी के डी.सी. जैन (आईपीएस) सहित डीआईजी एससीआरबी के शरत कविराज (आईपीएस) का महत्वपूर्ण योगदान व दिशा निर्देश महत्वपूर्ण रहा है।