Focus Bharat

कमरे में बंद कर छात्रा से 10 दिन तक रेप, बेल्ट और लोहे के तार से पीटा

प्रतीकात्मक फोटो

फोकस भारत। दिल्‍ली के अमन विहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने 11वीं की छात्रा को दस दिन तक अपने घर में हाथ पैर बांधकर कैद रखा। इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया। आरोप है कि हथियार के बल पर लड़की को कुलदीप नाम का बदमाश अगवा कर ले गया। लड़की के हाथ पैर बांधकर उसे बेल्ट और लोहे के तार से पीटा गया। आरोप है कि 30 मार्च सुबह करीब 11 बजे अमन विहार इलाके में रहने वाली 11वीं क्लास की छात्रा कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। तभी इसी इलाके में रहने वाले कुलदीप नाम के एक लड़के ने छात्रा को तमंचे के बल पर किडनैप कर लिया। वो घंटों तक छात्रा को दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। इसके बाद रात के घर ले जाकर छात्रा के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। विरोध करने पर उसे बेल्ट और वहां पड़ी एक लोहे की तार से जमकर पीटा। छात्रा के मुताबिक अगले दिन कुलदीप ने उसके हाथ-पैर बांधे, मुंह पर कपड़ा बांधा और कमरे में बंद कर ऑफिस चला गया। इसके बाद शाम को फिर घर वापस आया, शराब पीकर फिर से उसका रेप किया। छात्रा के मुताबिक उसके साथ हैवानियत का ये खेल 10 दिन तक चला। 9 अप्रैल को जब कुलदीप जल्दबाजी में लड़की के हाथ-पैर बांधना भूल गया तो वो किसी तरह उसकी कैद से बच निकलने में कामयाब हो गयी। इसके बाद वो सीधे अपने घर पहुंची। दरअसल इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।