फोकस भारत। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को तुमकुर इलाके में रोड शो के दौरान उनके साथ अजीबो-गरीब घटना हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भीड़ से कोई समर्थक राहुल की ओर माला फेंकता है। और वो माला हवा में लहराते हुए सीधे उनके गले में जाकर गिरती है। हालांकि लोग मजे लेकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस घटना ने राहुल की सुरक्षा में खामी को भी उजागर किया है। लोगों का कहना है कि अगर राहुल पर माला फेंकी गई, तो उन पर उस दौरान पत्थर भी फेंका जा सकता था। इसके अलावा कुछ ओऱ भी हो सकता था। वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वो इस वीडियो की जांच कराएगी।
Karnataka’s got talent! 😉 pic.twitter.com/qkQqaefefe
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) April 5, 2018
Leave a Reply