रानी पद्मिनी के वशंज ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, ‘ये अराजकता चिंताजनक है’

चित्तौड़ से सांसद रह चुके महेंद्र सिंह सिर्फ मेवाड़ देशभर के राजपूत समाज में प्रतिष्ठित हैं।
Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत। राजस्थान में उदयपुर के पूर्व राजघराने के प्रमुख और रानी पद्मिनी के वशंज महेंद्र सिंह मेवाड़ की गतिविधियों के बारे में पुलिस जांच से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पुलिस प्रशासन ने अपने एक पुलिस थाने से महेंद्र मेवाड़ की आपराधिक और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा था। इस इंवेस्टीगेशन पर महेंद्र मेवाड़ ने सवाल उठाए है और केंद्र सरकार को पत्र भेज कर अपना विरोध दर्ज करवाया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आश्चर्यचकित महेंद्र मेवाड़ ने लेटर में कहा ‘ये अराजकता चिंताजनक है।’ वे सरकार से पूछते है कि क्या ऐसा ही शासन होता है? उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने फोकस भारत से कहा ‘इसे किसी और वजह से नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक नियमित कार्रवाई है। इसमें कही भी कोई और गलत इरादा नहीं है।

दरअसल जिला पुलिस ने उदयपुर में अपने घंटाघर थाने के थाना अधिकारी को पिछली पांच फरवरी को एक पत्र भेज कर उदयपुर के पूर्व शाही परिवार के मुखिया महेंद्र मेवाड़ के बारे में कुछ सूचनाएं जमा करने को कहा। तभी से विवाद खड़ा हो गया है ।इस लेटर को लेकर पुलिस के दो जवान मेवाड़ के सामोर निवास जा पहुंचे और जानकारी जुटाने लगे।महेंद्र सिंह की नाराजगी के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा तो एएसपी सिटी हर्ष रत्नु ने पुलिस के इस पत्र को लेकर महेंद्र सिंह से माफी मांगी। वहीं जानकारी के मुताबिक इस मामले में कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर भी कर दिया है।