Focus Bharat

कौन हैं महेंद्र सिंह मेवाड़

महारानी पद्मिनी के वंशज महेंद्र सिंह मेवाड़

फोकस भारत। कभी राजस्थान के मेवाड़ में गुहिल (सिसोदिया) राजवंश के राजा रत्न सिंह और महारानी पद्मिनी की सल्तनत थी। अब उनकी विरासत और वंशज उस गुजरे दौर की याद दिलाते रहते हैं। उनमें कोई नौकरी पेशा है, तो कोई उद्योग व्यापार में है और कोई कृषि व्यवसाय में है। ऐसी ही धुन की धनी शख्सियत है मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के मुखिया महेंद्र सिंह मेवाड़

मेवाड़ के प्रथम शासक गुहदत्ता थे और अंतिम शासक भूपाल सिंह बहादुर ( 1930-1948) थे। उदयपुर के महाराणा भगवत सिंह के 1984 में निधन के बाद उनके बड़े बेटे महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ परिवार के मुखिया हैं। छोटे बेटे है अरविंद सिंह। महेंद्र सिंह मेवाड़ सिसोदिया राजवंश की 76 वीं पीढ़ी है।
उदयपुर के समोर निवास में विराजते है महेंद्र सिंह मेवाड़ । उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह मेवाड़ होटल व्यवसाय में है।

महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चितौड़ से भाजपा टिकट पर सांसद चुने गए थे। बाद में बीजेपी से उनके नीतिगत मतभेद हो गए और उन्होंने पार्टी से खुद को अलग कर लिया। महेंद्र सिंह मेवाड़ की छवि आम जनता में मिलनसार व्यक्तित्व की है। उनका सरल औऱ सौम्य स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे है विश्वराज सिंह । महेंद्र सिंह और उनके बेटे विश्वराज सिंह आज भी जब वे आम जनता के बीच पहुंचते हैं, उनसे मिलने लाेगों की भीड़ जुट जाती है। हाल में रानी पद्मनी पर बनी फ़िल्म को लेकर जब विवाद उठा ,इस पूर्व राजपरिवार ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई।

महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह की शादी कच्छ की राजकुमारी विजयाराज के साथ हुई। उनके एक बेटे लक्ष्यराज सिंह और बेटी पद्मजा है। इनका राजस्थान में एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के नाम से होटल का बिजनेस है। इस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर खुद अरविंद सिंह हैं। इनमें उदयपुर के लेक पिछोला में जग मंदिर आइलैंड के नाम से बेहद खूबसूरत होटल शामिल है।