ड़ॉ खुशबू कपूर इटली,स्पेन और फ्रांस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत। सेलिब्रिटी डीजे, इंटरनेशनल एंकर और सिंगर डॉ खुशबू कपूर विश्व पर्यटन उद्योग में फिर से एक बेंच मार्क स्थापित करने के लिए तैयार हैं। विभिन्न देशों के निमंत्रण पर विजिट्स करने के बाद, अब वे इटली, स्पेन और फ्रांस जैसे खूबसूरत देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, जो कि कला, वास्तुकला और संगीत के लिए पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। डॉ खुशबू कपूर को 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2017 तक इटली के शानदार शहर फ्लोरेन्स का दौरा करने के लिए टस्कानी की क्षेत्रीय सरकारी एजेंसी, टोस्काना प्रोमोज़िओन टूरिस्टिका द्वारा आमंत्रित किया गया है।

इसी के साथ 11 अक्टूबर 2017 दोपहर से 15 अक्टूबर 2017 तक, डॉ खुशबू कपूर इटली के प्रतिष्ठित पर्यटन इवेंट टीटीजी इनकॉन्त्र्री का हिस्सा होंगी, जो कि इटली एक्सहिबिशन ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है है और इटली के शहर रिमिनी में होने जा रहा है। इटली के दोनों शहरों के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान, उनका उद्देश्य भारत और इटली दोनों के संस्कृति और पर्यटन के संबंधों को मजबूत करना होगा। इस पहल के माध्यम से, हम इटली से लाखों पर्यटकों को सांस्कृतिक, पारंपरिक और विविधतापूर्ण भारत में आकर्षित करने में सक्षम होंगे।

डॉ खुशबू कपूर इटली में एक डाक्यूमेंट्री की शूटिंग करेंगी जिसमें इटली के पर्यटक स्थलों, जीवन शैली, कला, वास्तुकला और संगीत को प्रदर्शित किया जाएगा । उनकी मीटिंग्स इटली के टूरिज्म डिपार्टमेंट के सरकारी ऑफिशल्स के साथ पहले से निर्धारित है , वे दोनों देशों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए,वहां भारत का प्रतिनिधित्व कर बातचीत करेंगी । वे पांच सितारा होटल्स, लक्ज़री रिसोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के साथ अपनी बैठकों के दौरान राजस्थान को टूरिस्ट एंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करेंगी ।

27 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2017 तक डॉ खुशबू कपूर को आधिकारिक तौर पर बार्सिलोना (स्पेन), टौलॉन (स्पेन), नेपल्स, रोम (इटली) और नाइस (फ्रांस) की यात्रा के लिए क्रूज़ कैरट द्वारा भी आमंत्रित किया गया है। वे फिल्म निर्माण में भारत के साथ एक संयुक्त उद्यम के लिए इन देशों में फिल्म बिरादरी के साथ चर्चा करेंगी। यहां वे होटल्स और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की विजिट्स कर,वहां के प्रचार अभियान और रखरखाव तकनीकों का ध्यानपूर्वक निरीक्षण करेंगी, जो उपर्युक्त देश अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम में लेते हैं, और जिन्हे भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है ।

डॉ खुशबू कपूर को विभिन्न देशों की 20 से अधिक सरकारी एजेंसियों से आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है और वे सक्रिय रूप से दुनिया के नक्शे में भारत में विशेष रूप से राजस्थान को अधिक से अधिक प्रचारित करना चाहती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.