फोकस भारत । जयपुर के निवासी और आईआईटी मुंबई के एलुमनी मनोज मीना ने भारत का सबसे कम बिजली की खपत करने वाला पंखा बनाया है| यह पंखा सामान्य पंखे के मुकाबले पैंतीस प्रतिशत बिजली ही खाता है| इस पंखे में विशेष बी.एल.डी.सी मोटर्स का प्रयोग किया गया है| उन्होंने इस पंखे का नाम एटमबर्ग रखा है| एटमबर्ग को संयुक्त राष्ट्र की और से सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा बचत करने वाले उद्यम का भी खिताब मिला है|

एटमबर्ग के बारे में बात करते हुए मनोज बताते है “हमारी प्रारंभिक टीम के सभी सदस्य आईआईटी मुंबई से है| हमें बी.एल.डी.सी मोटर्स के बारे में पहले से जानकारी थी, लेकिन इसका प्रयोग पंखे में कभी नहीं किया गया था| इसे पंखों के लिए हमने मोटर्स को रीडिजाइन किया है| इस प्रयोग से ऊर्जा की खपत 65% कम होती है|”

आईआईटीबी एलुमनी एसोसिएशन, जयपुर के सचिव मुदित जैन बताते है “भारत में हर वर्ष 4 करोड से अधिक पंखे बिकते है| वही भारत ही में 5 करोड लोगो तक आज भी बिजली नहीं पहुची है| मनोज का यह आविष्कार बिजली बचत कि दिशा में एक कारगर कदम है|” मनोज का उदेश्य इस पंखे को भारत के हर कोने में पंहुचाना है|