फोकस भारत। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान अपने एक बयान को लेकर घिर गए है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली गैंगरेप की शिकार निर्भया की मां को लेकर एक विवादित बयान दिया है। बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने निर्भया की मां आशा देवी के बारे में कहा कि “मैं निर्भया की मां को देख पा रहा हूं, उनके पास कितनी अच्छी फिजिक है, मैं सिर्फ अंदाजा लगा सकता हूं कि निर्भया कितनी सुंदर रही होगी।”
दरअसल 2012 में दिल्ली में निर्भया के साथ रेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए निर्भया की मां ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।