फोकस भारत/जयपुर। गुलाबी नगर की प्रख्यात सेलिब्रिटी डीजे, एंकर, गायिका एवं मॉडल डॉ. खुशबू कपूर का टाटा स्टील की ओर से ताईवान में होने वाले सम्मेलन के लिए चयन किया गया है। वे इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10 जुलाई को जयपुर से रवाना होगीं। 13 जुलाई 2017 तक ताईवान में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के टाटा स्टील के शीर्ष अधिकारी एवं ताईवान के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. खुशबू कपूर राजस्थान की पहली महिला डीजे हैं, जिन्होंने 15 से अधिक देशों में 3000 से अधिक शोज किए हैं। उनका हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शन पूर्वी अफ्रीका के रवाण्डा में था। डॉ.खुशबू कपूर ने फोकस भारत को बताया कि उनकी ये यात्रा काफी अहम है। जहां वे टाटा स्टील के उच्चाधिकारियों के साथ देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खूशबू कपूर को पत्रकारिता में लंबा अनुभव होने के साथ ही राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई संस्थानों के साथ काम करने तजुर्बा भी है। वे देश में दूरदर्शन,आकाशवाणी समेत कई प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया हाउसेज में काम कर चुकीं हैं।