फोकस भारत। ईद साल के विशेष पर्वो में से एक है। इसलिए हर कोई ईद के लिए नए कपड़े और सामान खरीदना पसंद करता है। टाई एंड डाई, एंब्रॉयडरी प्रिंट, बांधनी और कई अन्य तरह के लिबास शहर की डिजाइनर्स ने पेश कर इस ईद में चार चांद लगाए है। ईद की खुशी और भीड़ से अलग दिखने की चाह वाले युवाओं के लिए ड्रेसेस में फैशन और परंपरा दोनों का तालमेल है। ईद पर पहनने के लिए कुछ खास कपड़े है जिन्हें पहनकर बेहद खूबसूरत और अलग नजर आ रहे है।
बांधनी प्रिंट में अनारकली कुर्ता
कॉटन में बांधनी प्रिंट का अनारकली कुर्ता कॉटन के एंकल लेंथ सिकरेट पैंट्स के साथ टीम किया जा सकता है। कुर्ता अगर कोल्ड-शोल्डर पैटर्न में है तो यह आपको फ्यूजन लुक देगा। फ्लेट सोल स्लिपर और नेकलेस जैसी ऐसेसरीज पहनकर इस लुक को पूरा किया जा सकता है।
शरारा पैन्ट्स के साथ अनारकली कुर्ता
कॉटन ऑफ वाइट फ्लेयर सालईव अनारकली कुर्ते के साथ वाइड लेग प्लाजो पैन्ट्स गर्ल्स के फैशन स्टेटमेंट को देखते हुए तैयार किए गए हैं। ऊपर से ब्राइट दुप्पटा पूरे आउटफिट को हाईलाइट करता है। लंबे इयरिंग्स और हील्स पहनकर इस लुक को पूरा किया जा सकता है।
स्ट्रैट-कट लॉन्ग कुर्ते के साथ प्लाजो पैन्ट्स
लंबे स्ट्रैटकट कुर्ते के साथ प्लाजो पैंट्स पहन सकती है। पाकिस्तान में ये आउटफिट ज्यादा पहना जाता है, लेकिन अब भारत में भी पसंद किया जा रहा है। कुर्ते को क्रश्ड प्लाजो पैंट के साथ तैयार किया जा सकता है। बड़े सिल्वर ईयररिंग और हैवी वर्क वाला क्लच इस लुक के लिए सही ऐसेसरीज है।
पेप्लम स्टाइल टॉप के साथ लहंगा
पिस्ता ग्रीन कलर इस ड्रेस के लिए डिमांड में है ड्रेस के टॉप हाईनेक पर हैवी एम्ब्रॉयडरी होती है। वही टॉप के नीचे के हिस्से में नेट और मोतियों का वर्क हिट है। ये फुल स्लीव टॉप होता है। मांगटीका, नोज रिंग, झुमके इसके साथ पहने जा सकते हैं।
हल्का गरारा
पुराने समय पर शाही अंदाज रखते हुए औरतें ईद के मौके पर गरारा पहनती थी। गरारा आज सिर्फ शादियों के लिए नहीं बल्कि ईद मुबारक मौके पर भी पहना जा सकता है। हल्का और सिंपल काम वाला गरारा मोनोक्रोम कुर्ती के साथ बेहद शाही अंदाज देता है।
अनारकली एंड लॉन सूट विद ट्विस्ट
डिजाइनर बताते हैं कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अनारकली में फ्यूजन टच दिया जा रहा है। पहले अनारकली के साथ चूड़ीदार का कॉन्बिनेशन था। अब इन्हें डिफरेंट कट्स के पेंट, प्लाजो, धोती पैंट्स और शरारा के साथ पेयर किया जा रहा है। इनकी स्लीव में भी ट्विस्ट किया गया है। स्लीव के साथ अटैच अटैच दुपट्टे या स्टॉल के अलावा कोल्ड शोल्डर में अनारकली व लॉन सूट के डिजाइन तैयार किए जा रहे है। इंडिगो ब्लू, पर्पल, रेड, एक्वा, आरीतारी और मरोड़ी वर्क से डिजाइन किया जा रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में फेस्टिवल को देखती हुए मिरर वर्क और हल्के सीक्वेंस वर्क ट्रेंड में देखने को मिलेंगे।
खास – खास
1. 25% महिलाओं की पसंद बनी शरारा – गरारा की नई डिजाइन्स।
2. 60% लड़कियां अरब फैशन को अपना रही है।
3. 20% लड़कियां पाकिस्तानी प्लाजो और पैन्ट्स डिजाइन करा रही है।
4. 50% लडकी चिकन कुर्तों के बजाय कैजुअल वियर पसंद कर रहे हैं।
रिपोर्ट- अदिति शर्मा