राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनीं ‘दमदार महिला’ संगीता बेनीवाल
फोकस भारत। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शुरूआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले से की गई हैं। शुक्रवार को जोधपुर की रहने वाली संगीता बेनीवाल को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का आदेश जारी किया गया है। बेनीवाल के साथ तीन और सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। उदयपुर निवासी शैलेन्द्र पंड्या, हनुमानगढ निवासी विजेन्द्र







