राजस्थान के CM ने घूंघट प्रथा पर ऐसा क्या कहा कि सब तालियां बजाने लगे
फोकस भारत। समाज को एक महिला को घूंघट में कैद करने का अधिकार नहीं है, नारी को घूंघट में कैद नहीं कर सकते। नारी को जब दुर्गा कहते हैं तो उसकी भी देश के निर्माण में भागीदारी होनी चाहिए…अब ज़माना बदल चुका है, हिम्मत और हौसले के साथ महिलाओं को आगे बढ़ना होगा और सरकार आपको हमेशा अपने साथ खड़ी मिलेगी। ये कहना था राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का।










